7:15 pm Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

5 सितंबर को CJP मार्च पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

5 सितंबर को CJP मार्च पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार।

नई दिल्ली 31 अगस्त ।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 5 सितंबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है।

कोर्ट में दाखिल याचिका में मांग की गई थी कि 12-13 सितंबर को प्रस्तावित ब्रिक्स समिट के मद्देनजर इस मार्च पर समिट तक रोक लगाई जाए। याचिकाकर्ता ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था।

इस पर सुनवाई करते हुए CJI सूर्यकांत ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है, जिसके आधार पर यह माना जाए कि मार्च से कोई अप्रिय घटना होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद CJP का 5 सितंबर का प्रस्तावित मार्च अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस