5:10 pm Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, आज आखिरी मौका, कल से बदलेंगे 5 नियम

LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, आज आखिरी मौका, कल से बदलेंगे 5 नियम।

उझानी (बदायूं) 31 अगस्त ।

रसोई गैस इस्तेमाल करने वालों के लिए 31 अगस्त का दिन बेहद अहम है।

केंद्र सरकार और तेल कंपनियों की ओर से 1 सितंबर से LPG से जुड़े कई बड़े नियमों में बदलाव किया जा रहा है। इसमें सबसे जरूरी e-KYC है।

जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने इंडेन, भारत गैस या HP गैस कनेक्शन की e-KYC नहीं कराई है, उनके लिए आज यानी 31 अगस्त आखिरी मौका है।

पहले इसकी डेडलाइन 23 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया था।

e-KYC नहीं कराई तो क्या होगा?
तेल कंपनियों के अनुसार e-KYC नहीं कराने पर –
सब्सिडी रोकी जा सकती है।
घरेलू दर पर सिलेंडर बुकिंग में परेशानी आ सकती है।
कनेक्शन को संदिग्ध मानकर अस्थायी रूप से ब्लॉक किया जा सकता है।

उझानी के गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि उपभोक्ता आधार कार्ड और गैस पासबुक लेकर एजेंसी पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा सकते हैं। इसके अलावा IndianOil ONE, HP Pay और My BharatGas ऐप पर Aadhaar FaceRD ऐप के जरिए घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन से भी e-KYC हो रही है। डिलीवरी मैन के पास मौजूद POS मशीन से भी मौके पर e-KYC हो सकती है।

कल से क्या-क्या बदलाव होंगे-
LPG सिलेंडर की नई कीमतें 1 सितंबर को जारी होंगी।
PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए नई इंसेंटिव स्कीम लागू होगी। LPG कनेक्शन बंद कराने और ट्रांसफर की प्रक्रिया में बदलाव होगा।
सिलेंडर बुकिंग के अंतराल और बायोमेट्रिक सत्यापन को लेकर नए नियम लागू रहेंगे।

गैस एजेंसियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए आज ही अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस