बदायूं के चार लोगों की हापुड़ में सड़क हादसे में मौत, एक घायल
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। जिले के चार लोगों की हापुड़ में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रयागराज-मेरठ हाईवे पर हापुड़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर गंगा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में मेवली निवासी दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से मृतकों के गांव और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे में घायल व्यक्ति का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


