2:00 pm Monday , 31 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्यूशन जा रहीं दो स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उझानी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्यूशन जा रहीं दो स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, हालत गंभीर।

उझानी, बदायूं 31 अगस्त ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के हजरतगंज गांव के पास हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही दो स्कूली छात्राओं को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक छात्रा की साइकिल ट्रक के नीचे फंस गई और ट्रक चालक करीब 50 मीटर तक साइकिल को घसीटता हुआ ले गया।

हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों घायल छात्राओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के लिए रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं तिगोड़ा गांव की रहने वाली हैं और रोज की तरह सुबह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं।

ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक रोकने के बजाय भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने भागने की कोशिश में अलग-अलग स्थानों पर दो मोटरसाइकिलों में भी टक्कर मार दी, जिससे वहां भी अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर ट्रक को मेडिकल कॉलेज के पास कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस