मायके से नहीं आई पत्नी तो पशुशाला में फंदे से लटका मिला 23 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने शुरू की कार्यवाही
कुंवर गांव संवाददाता। कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव आजमगंज मड़िया में 23 वर्षीय ओमवीर पुत्र ओमकार बाबाजी ने शनिवार रात पशुशाला के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पशुशाला में शव फंदे पर लटका मिला जिससे परिवार में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि रक्षाबंधन पर ओमवीर ससुराल गया था, लेकिन पत्नी उसके साथ वापस नहीं आई। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के परिजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप भी लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक ओमवीर की शादी करीब दो माह पहले हुई थी। पत्नी रक्षाबंधन से पहले मायके गई हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण की है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


