बाजार गईं दो सगी बहनों सहित तीन किशोरियां लापता,
जांच में जुटी पुलिस
कुंवर गांव संवाददाता
थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव पनौटा से खरीदारी और दवाई लेने के लिए कुंवर गांव साप्ताहिक बाजार गई सगी दो बहिनों सहित तीन किशोरियां लापता देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।निवासी ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उनकी दो बेटियां (22) और (16) तथा पड़ोसी की बेटी शनिवार 29 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे घर से कुंवर गांव साप्ताहिक बाजार खरीदारी और दवाई लेने के लिए गई थीं। जहां वह देर शाम तक तीनों के वापस नहीं लौटीं परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुभाष चंद आर्य को सौंपी गई है। पुलिस तीनों की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश और जानकारी जुटाने में लगी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


