राष्ट्रीय खेल दिवस: भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में खो-खो और मेडिसिन बॉल थ्रो प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दम।
उझानी, बदायूं 29 अगस्त ।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आचार्य राजन मेहंदीरत्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच खो-खो मैच और मेडिसिन बॉल थ्रो प्रतियोगिता कराई गई। खो-खो प्रतियोगिता में तीन वर्गों में मुकाबले हुए। कक्षा 6 से 8 वर्ग में अदीफा अज़हर की टीम विजेता रही। कक्षा 9 से 10 वर्ग का खिताब तनिष्का राठौर की टीम ने जीता, जबकि कक्षा 11 से 12 वर्ग में परी तोमर की टीम ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में इकबाल अहमद और नेहा बी ने रेफरी की भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि आचार्य राजन मेहंदीरत्ता ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ जीवन का आधार हैं। छात्राओं को नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए।
इस मौके पर प्रधानाचार्या सुजाता माथुर, दीक्षा छाबड़ा, ज़ोया अंसारी, कल्पना पाल, रूबी पाल समेत अन्य शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


