उझानी में धूमधाम से मना भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, बाजारों में दिनभर रही चहल-पहल।


उझानी (बदायूं) 29 अगस्त ।
भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
बहनों ने भाई के घर पहुंचकर टीका किया, आरती उतारी और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और तरक्की की कामना की, तो भाइयों ने गिफ्ट देकर आजीवन रक्षा का वचन दिया।
रक्षाबंधन को लेकर मुख्य बाजार, कछला रोड और स्टेशन रोड पर सुबह से ही चहल-पहल रही। बहनों में राखी और मिठाई की खरीदारी को लेकर उत्साह दिखा। घरों में सिवइयां और पकवान बने। दिनभर बहन-भाई एक दूसरे के घर आते-जाते नजर आए। छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर त्योहार मनाया। शाम को लोगों ने एक-दूसरे को भुजरियां देकर बधाई दी।
त्योहार पर भीड़ को देखते हुए उझानी कोतवाली पुलिस बाजारों में मुस्तैद रही। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


