12:53 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

मेहंदी प्रतियोगिता में हिमानी ने हासिल किया प्रथम स्थान

बिल्सी। विकासखंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव पिंडोल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर हाथों पर आकर्षक मेहंदी की डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा हिमानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात की पूजा द्वितीय और कक्षा आठ की हिमाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। छात्राओं ने मेहंदी की विभिन्न आकर्षक डिजाइन बनाकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल में अंशु चौधरी और रचना कुमारी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं की डिजाइन, सफाई और रचनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है। सहायक अध्यापक राम प्रताप सिंह ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय में प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन एक्सप्रेस