8:56 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली – राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन मिलन समारोह

बरेली। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) महानगर बरेली की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर “रिश्तों की डोर – रक्षाबंधन मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, अपनत्व और सम्मान के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बहनों को राखी बांधी गई तथा मिठाई, बिस्कुट, नमकीन एवं स्टेशनरी सामग्री भेंट की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बहनों के साथ समय बिताकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष एकांश गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का प्रयास किया जाता रहेगा।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष श्री अजय शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री आर्येंद्र मिश्रा जी, महानगर महामंत्री श्री आयुष अग्रवाल जी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस