8:07 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – डिब्बे सहित मिठाई तौलकर मुनाफा कमा रहे दुकानदार, क्रेता अनजान

बदायूं । जिले में रक्षाबंधन के पर्व पर मिठाई की बिक्री बढ़ी है। इसका लाभ मिठाई के दुकानदार उठा रहे हैं और क्षेत्र के कुछ दुकानदार डिब्बे सहित मिठाई तौलकर ग्राहकों को खुलेआम ठग रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व के लिए लोगों ने 2 दिन पहले से ही मिठाई-ड्राई फ्रूट्स आदि की खरीदारी शुरू कर दी है। विक्रेता इनका वजन डिब्बे सहित कर रहे हैं जबकि शासन का सख्त आदेश है कि खाद्य वस्तु के साथ डिब्बे का वजन नहीं किया जाए। अगर डिब्बे का वजन इन खाद्य सामग्रियों के साथ किया जाय तो डिब्बे के वजन के बराबर अधिक सामग्री दी जाय या ग्राहकों से केवल खाद्य पदार्थ का दाम लिया जाएं। अमूमन एक किलो मिठाई के डिब्बे का वजन 100 से 180 ग्राम तक होता है। बाजार में एक किग्रा मिठाई का खाली डिब्बा तीन रुपये से सात रुपये तक मिलता है। कुछ डिजाइनर और खास डिब्बे की कीमत 15 रुपये या इससे अधिक भी होती है। एक किग्रा सामान्य मिठाई का दाम लगभग 400 रुपये है। गुणवत्ता के हिसाब से कुछ मिठाइयों का दाम 1000 या उससे भी ऊपर है। ऐसे में सामान्य रूप से डेढ सौ ग्राम मिठाई के डिब्बे की 50 रुपये या उससे भी अधिक कीमत वसूली जाती हैं। दुकानदार ग्राहकों से एक किग्रा का पूरा दाम लेते है जिसमें वह 60 से 80 रुपये अतिरिक्त कमाते हैं। मिठाई के डिब्बे को कुछ लोग ऑर्डर देकर जानबूझकर मोटा गत्ता लगाकर वजनी बनवाते हैं। कुछ मिठाई दुकानदार मिठाई डिब्बे के वजन के बराबर अधिक मिठाई भी देते हैं, लेकिन अधिकांश दुकानदार अतिरिक्त मुनाफा कमाने के चक्कर में ग्राहकों को ठग रहे हैं। क्षेत्र में बिक रही मिठाई की दुकानों पर यदि निर्धारित रेट से अधिक व कम वजन देकर अधिक पैसा वसूला जाता है तो बाट माप विभाग इन दकानदारों पर कार्रवाई कर सकता है। जुर्माना लगाकर नियम के मु केस भी दर्ज कर सकता है लेकिन, ग्राहकों में जागरूकता की कमी की वजह से सब मामला दबा रह जाता है। मिठाई खरीदते समय ग्राहकों को भी जागरूक होना चाहिए। यदि दुकानदार डिब्बे सहित मिठाई तौलकर पूरा दाम वसूलते है तो ग्राहकों को इसका विरोध करना चाहिए । किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता फोरम जनसुवाई या खाद्य विभाग से शिकायत की जा सकती है। इसके लिए रसीद व कुछ अन्य दस्तावेज की आवश्यकता पडती है जो ग्राहक दुकानदारों से मांग
सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस