4:55 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने किया मोबाइल शॉप का उद्घाटन

उझानी- पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने किया मोबाइल शॉप का उद्घाटन।

उझानी (बदायूं) 27 अगस्त ।

उझानी रेलवे फाटक के पास गुरुवार को एक नए मोबाइल शॉप – कॉमर्शियल पॉइंट का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कार्यक्रम में संचालक पंकज यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रामप्रवेश यादव ने पूर्व मंत्री को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शॉप का जायजा लिया।

इस दौरान टेडामल अग्रवाल, गोपी बल्लभ शर्मा, नीरज माहेश्वरी, कुक्कू सक्सेना, दीपू यादव, टीटू मित्तल, जिला पीटीआई रामदास यादव, शिवकिशोर माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस