उझानी में प्यार के चक्कर में बड़ा कांड – युवती 70 हजार और सोना-चांदी लेकर फरार।
नामजद धर्मेन्द्र कश्यप पर केस दर्ज।
उझानी, बदायूँ 27 अगस्त ।
कोतवाली क्षेत्र में प्यार के चक्कर में एक बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक पर दूर की रिश्तेदार युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवती घर में रखे 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है।
पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शेखूपुर, सिविल लाइन्स निवासी आरोपी धर्मेन्द्र कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि घटना 23 अगस्त की शाम करीब 8 बजे की है। घर में परिजनों के न होने का फायदा उठाकर आरोपी युवती को अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


