।
धर्मकांटे पर आड़े-तिरछे खड़े ट्रकों से उझानी-कादरचौक मार्ग पर रोजाना जकड़ रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी।
उझानी (बदायूं) 27 अगस्त।
उझानी नगर के अढ़ौली रेलवे फाटक पर लगा जाम लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। उझानी-कादरचौक मार्ग पर रेलवे यार्ड में माल लोडिंग के लिए धर्म कांटे पर आड़े-तिरछे खड़े ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों की रफ्तार थम जा रही है।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे फिर से जाम लग गया। देखते ही देखते फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक सवार, ई-रिक्शा चालक और पैदल यात्री करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम इतना भयंकर था कि एंबुलेंस को भी निकलने में भारी दिक्कत हुई।
बताया जा रहा है कि राहगीरों ने खुद ही कड़ी मशक्कत कर ट्रकों को सीधा करवाया, तब जाकर कहीं जाम खुल सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोज-रोज के जाम से कोतवाली पुलिस और परिवहन विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ता। नगर में यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद कोई भी अढ़ौली फाटक की ओर झांकने तक नहीं आता। लोगों ने जिला प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


