नगर पालिका परिषद परिवार उझानी की ओर से रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
उझानी, बदायूँ 28 अगस्त।
रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद, परिवार उझानी (बदायूँ) की ओर से समस्त नगर व क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
पालिकाध्यक्षा पूनम अग्रवाल एवं पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने अपने संयुक्त शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें प्रेम, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि यह दोनों पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारा लेकर आएं।
नगर पालिका परिषद के ईओ मणी जी सैनी ने नगरवासियों से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की है।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


