रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर अरुण अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं।
उझानी-बदांयू 28 अगस्त।
भाजपा नेता एवं रोटरी क्लब उझानी के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पवित्र पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारा लेकर आए। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


