6:45 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बहा, 17 की मौत; 384 लापता।

तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बहा, 17 की मौत; 384 लापता।

105 भारतीय पर्यटन भी लापता।

बदांयू 26 अगस्त।

तिब्बत की ओर से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घर तबाह हो गए।

बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह पूरी तरह बह गया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है। नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की टीमें राहत-बचाव में लगी हैं।

बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल पर्यटन विभाग के मुताबिक 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं, जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। लापता भारतीयों में ज्यादातर तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे भोटेकोशी नदी में पानी का तेज उफान आया जो तिब्बत से आया था। प्रशासन ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा जिलों में नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस