6:42 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख वसूलने का आरोप, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार।

बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख वसूलने का आरोप, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार।

केशव गुप्ता।
बदांयू 26 अगस्त।

बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख रुपये वसूलने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कल दो आरोपियों को पकड़ लिया गया था।

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर रुपये वसूलने के मामले में तीसरे नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 5,100 रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कैली निवासी संतोष कुमार पाल की तहरीर पर 25 अगस्त को थाना सिविल लाइंस में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख 40 हजार रुपये वसूल लिए गए।

इस मामले में पुलिस ने कल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार चल रहे तीसरे आरोपी शिवकान्त शर्मा पुत्र जगदीश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम महरौली, थाना मूसाझाग, बदायूं को सिविल लाइंस पुलिस ने आज 26 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5,100 रुपये बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अपराध श्री सुपेन्द्र मलिक मय पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस