उझानी में मौसेरे भाई पर 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, केस दर्ज।
उझानी-बदांयू 26 अगस्त।
उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने अपने ही मौसेरे भाई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने कोतवाली उझानी में तहरीर दी। बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन 10 जुलाई को सुबह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
परिजनों ने 21 जुलाई को कोतवाली उझानी में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी समय बीतने के बाद परिजनों को पता चला कि युवती को उनका मौसेरा भाई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवम पाठक पुत्र हरपाल तिवारी, निवासी ग्राम घटपुरी, थाना बिनावर, जिला बदायूं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को सौंपी गई है। युवती की तलाश की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


