।
उझानी, बदायूं 26 अगस्त।
कावड़ मेले में गंगा स्नान करने कछला घाट आए एक श्रद्धालु की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने दो दिन तक खुद तलाश करने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सनाय निवासी सिपट्टर सिंह पुत्र नत्थू सिंह 23 अगस्त को अपनी स्प्लेंडर बाइक से कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आए थे।
पीड़ित के अनुसार उसने अपनी बाइक डिग्री कॉलेज कछला घाट पार्किंग में खड़ी की और स्नान करने चला गया। सुबह करीब 10 बजे जब वह स्नान कर वापस लौटा तो बाइक गायब थी।
पीड़ित ने बताया कि उसने काफी तलाश की लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अविनाश पुंडीर को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


