।
उझानी, बदायूं 26 अगस्त ।
कछला में गंगा स्नान के दौरान एक श्रद्धालु की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने उझानी कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
FIR के अनुसार राजेश यादव पुत्र कलट्टर सिंह निवासी ग्राम मुजाहिदपुर, थाना सिविल लाइन, बदायूं 23 अगस्त को अपने भाई आदेश यादव की बुलेट मोटरसाइकिल से कछला जल लेने गया था।
प्रार्थी ने बताया कि उसने कछला राधेलाल इंटर कॉलेज में पुलिस द्वारा बनाई गई अस्थाई पार्किंग में रात 9बजे अपनी बाइक खड़ी की थी। गंगा स्नान कर करीब 10 बजे जब वह वापस लौटा तो बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। काफी तलाश करने और कछला चौकी पुलिस को सूचना देने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।
पीड़ित को संदेह है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली है। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच उपनिरीक्षक अविनाश पुंढीर को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


