8:28 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी: चोरी की बाइक के पुर्जों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

।

उझानी-बदांयू 26 अगस्त।

उझानी कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के पुर्जों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार आज सुबह 10 बजे गांव फतेहपुर में रामपाल यादव की मार्केट में आदिल की दुकान पर छापेमारी की गई। मौके से दो युवकों को पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम बरामालदेव और आशीष पुत्र अजय पाल निवासी बरामालदेव थाना के रूप में हुई है।

पुलिस ने कब्जे से चोरी की HF डीलक्स मोटरसाइकिल के खुले हुए पुर्जे बरामद किए हैं। इस संबंध में दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल सहदेव सिंह, अशोक कुमार, रितेश कुमार और विनीत कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.