2:17 pm Wednesday , 26 August 2026
BREAKING NEWS

सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा किला खेडा, दरगाह पर मनाया गया ईद मिलादुन्नबी

उझानी-बदांयू 26 अगस्त।

मोहल्ला किला खेडा स्थित हजरत सैय्यद हसन अली शाह की दरगाह पर मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम बड़ी अकीदत और खुलूस-ए-मोहब्बत के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज शाही जामा मस्जिद के इमाम साहब ने किया।

कार्यक्रम में पठान टोला मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद उवैस साहब ने पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत-ए-मुबारका और उनकी जिंदगी पर रोशनी डाली। बहादुरगंज मस्जिद के इमाम जनाब अरशद साहब ने उर्दू अल्फाज में मां के हुकूक और मां के मर्तबे पर तकरीर की।

आखिर में गंज शहीदा मस्जिद के इमाम जनाब मुनाजिर साहब ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ कराई और अमन का पैगाम दिया।

यह पूरा प्रोग्राम अंजुमन हसन कमेटी की मेहनत से मुकम्मल हुआ। इस मौके पर कमेटी के शाहनवाज, शानू खान, भूरा सय्यद, मुजाहिद, सय्यद अदनानी, मुजाहिद रजा,मोहम्मद कैफ, जफरुद्दीन, आबिद अब्बासी, निसी, शाकिर, सलाउद्दीन, रिजवान समेत बड़ी तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस