9:55 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में नकली सोने की अंगूठी बेचने आई महिला पकड़ी, कई सर्राफों ने की पहचान

उझानी में नकली सोने की अंगूठी बेचने आई महिला पकड़ी, कई सर्राफों ने की पहचान।

बिल्सी रोड के सर्राफ की सूझबूझ से खुला ठगी का खेल, कोतवाली पुलिस कर रही पूछताछ।

उझानी, बदायूं 25 अगस्त ।

नगर के बिल्सी रोड पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक महिला सर्राफा कारोबारी को ठगने के इरादे से पहुंची, लेकिन सर्राफ की सतर्कता से उसकी चाल नाकाम हो गई।

जानकारी के अनुसार एक महिला बिल्सी रोड स्थित एक सर्राफ की दुकान पर बंधेल सोने की अंगूठी बेचने के लिए आई। अंगूठी देखने पर सर्राफ को शक हुआ। जांच करने पर अंगूठी नकली / बंधेल निकली।

इस पर सर्राफ ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।

खबर फैलते ही नगर के कई अन्य सर्राफा कारोबारी भी कोतवाली पहुंच गए। कारोबारियों ने महिला की पहचान करते हुए आरोप लगाया कि उक्त महिला पहले भी इसी तरह बंधेल अंगूठी और रिंग बेचकर उन्हें चूना लगा चुकी है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस महिला से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। ठगी के शिकार हुए सर्राफा कारोबारी महिला के खिलाफ तहरीर देने के लिए कोतवाली में जाने की तैयारी में हैं।

वही इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस