7:54 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती में रोडवेज बस की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत

बदायूं

उघैती में रोडवेज बस की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत

उघैती। थाना क्षेत्र के ग्राम टिटौली में राजेश्वरी पब्लिक स्कूल के पास बदायूं-इस्लामनगर मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से 25 वर्षीय युवक गुफरान पुत्र अबरार निवासी बेहटा गुसाईं गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी रुदायन पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं मोर्चरी भेज दिया है। वहीं हादसे में शामिल रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस