4:33 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी: खंभे से लटकी मेन लाइन बनी हादसे का सबब, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

उझानी: खंभे से लटकी मेन लाइन बनी हादसे का सबब, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई।

उझानी, बदायूं 25 अगस्त।

नगर के मोहल्ला गद्दी टोला, सूर्य नगर में बिजली की लटकी हुई मेन लाइन लोगों के लिए हादसे का सबब बनी हुई है।

मोहल्ला वासियों के अनुसार पूर्व पालिका चेयरमैन दुली राम मौर्य के घर के सामने लगे खंभे से अमर सिंह की दुकान की ओर अंदर गली में गई मेन लाइन, खंभा नंबर 2 पर एंगल से टूटकर नीचे लटक रही है।

तार नीचे लटकने से घरों के कनेक्शन बार-बार टूट जाते हैं। लोगों को अपने खर्च पर बार-बार ठीक कराना पड़ता है। तार के ज्यादा नीचे लटके होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की है। मोहल्ला वासियों का कहना है कि जेई महोदय को 6-5-26 को, अधिशासी अभियंता को 22-5-26 को और एसडीओ महोदय को 17-6-26 व 6-5-26 को प्रार्थना पत्र दिया गया, इसके बावजूद आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस संबंध में जेई अरविंद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है। लाइन टूटने की जानकारी मिली है, जल्द ही मौके पर टीम भेजकर मेन लाइन को एंगल पर कसवाकर ठीक करा दिया जाएगा।

शिकायत करने वालों में वाहिद हुसैन, अनीस अहमद, फूल जहां, आलम, मुस्लिम, पप्पू सहित समस्त मोहल्ला वासी शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस