उझानी में चोरों के हौसले बुलंद, खाद-बीज की दुकान से 38 हजार की नकदी उड़ाई।
उझानी, बदायूं 25 अगस्त ।
नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर रात के अंधेरे में घटना को अंजाम देकर साफ निकल जाते हैं और पुलिस हाथ मलती रह जाती है। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहा का है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला किलाखेडा निवासी शिव कुमार शर्मा पुत्र कृष्ण मुरारी शर्मा की अंबेडकर चौराहा पर राधा कृष्ण खाद भंडार के नाम से खाद-बीज व कीटनाशक दवाओं की दुकान है। पीड़ित के अनुसार बीती रात 24/25 अगस्त की रात किसी अज्ञात चोर ने दुकान के उपरी हिस्से का ताला तोड़कर दुकान में घुसकर गल्ले में रखे 38,000 रुपये नकद चोरी कर लिए।
सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। पीड़ित दुकानदार शिव कुमार ने कोतवाली उझानी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का कहना है कि नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



