3:42 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गूंजे बाबा बर्फानी के जयकारे: 50 दिन तक अमरनाथ में सेवा कर लौटे संजय पाराशरी, भक्तों को बांटा प्रसाद

उझानी में गूंजे बाबा बर्फानी के जयकारे: 50 दिन तक अमरनाथ में सेवा कर लौटे संजय पाराशरी, भक्तों को बांटा प्रसाद।

उझानी-बदांयू 25 अगस्त।

सावन माह में जब शिवभक्ति चरम पर है, उझानी में बाबा बर्फानी के जयकारे गूंज उठे। श्री शिवशक्ति मानव सेवा समिति बदायूं के संस्थापक/प्रबंधक संजय पाराशरी 50 दिन तक जम्मू-कश्मीर के पवित्र अमरनाथ धाम में शिवभक्तों की सेवा कर सोमवार को नगर लौटे। नगर आगमन पर उन्होंने बाबा बर्फानी के भक्तों को पटका पहनाकर अमरनाथ का पवित्र प्रसाद वितरित किया।

संजय पाराशरी ने बताया कि समिति द्वारा कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए भोजन और ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी बालटाल मार्ग पर प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

वापस लौटने पर उन्होंने नगर के प्रमुख भक्त विजय गोपाल, सोनू वार्ष्णेय, विष्णु सोलंकी, सूरच तुलस्यान,सुनील सचदेवा,जीतू मेंदीरत्ता,मनोज वार्ष्णेय सहित दर्जनों शिवभक्तों को बाबा बर्फानी का प्रसाद ग्रहण कराया। महादेव के अतिप्रिय श्रावण मास में अमरनाथ धाम का प्रसाद पाकर भक्तों ने खुद को धन्य बताया और पाराशरी का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।


विज्ञापन एक्सप्रेस