।
उझानी-बदांयू 25 अगस्त।
उझानी कोतवाली पुलिस ने कछला मेले व भंडारों में मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम फईम पुत्र कदीर निवासी मोहल्ला ऊपर पारा थाना कोतवाली जिला बदायूँ बताया।
पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बितरौई मुजरिया रोड पर कच्चे रास्ते पर ग्रे रंग की स्कूटी के साथ एक युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर उपनिरीक्षक अविनाश पुंढीर ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। स्कूटी की डिग्गी से 9 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मेले में आए लोगों के फोन चोरी कर राह चलते लोगों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत कार्रवाई कर स्कूटी को भी सीज किया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



