बिल्सी। भारतीय स्टेट बैंक शाखा की ओर से मंगलवार को देववााणी चौराहा पर सावन माह के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। बैंक की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाखा प्रबंधक अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि सामाजिक सेवा और जनसहयोग की भावना के तहत भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



