बदायूं : 24 अगस्त। पीएसआई इंडिया के एम्बेड कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रारंभिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई। कार्यशाला में एम्बेड कार्यक्रम के क्षेत्रीय कार्यक्रम समन्वयक परमवीर सिंह द्वारा कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यशाला में कार्यक्रम के उद्देश्यों, आगामी गतिविधियों, कार्ययोजना एवं विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, समुदाय में जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय तथा निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



