।
उझानी (बदायूं) 24 अगस्त ।
नगर की पुरानी अनाज मंडी में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9:30 बजे पुरानी अनाज मंडी में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस कर्मी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी लेकर आए।
सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना पर उपनिरीक्षक प्रवीण चौहान हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
उपनिरीक्षक प्रवीण चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो कोतवाली क्षेत्र के आसपास के संभ्रांत लोगों को भेजा गया है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



