5:29 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

कछला से डाक कांवड़ लाकर बुर्रा फरीदपुर शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

कछला से डाक कांवड़ लाकर बुर्रा फरीदपुर शिव मंदिर में किया जलाभिषेक।

उझानी-बदांयू 24 अगस्त।

रजत विद्या मंदिर कॉलेज बसोमा के डायरेक्टर इंजी. रजत कुमार गुप्ता ने साथियों और छात्रों के साथ सोमवार को पहली बार कछला गंगा के मोक्षदायिनी तट से डाक कांवड़ लाकर ऐतिहासिक शिव मंदिर बुर्रा फरीदपुर पर जलाभिषेक किया।

डाक कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं के दल ने दौड़ते हुए बिना रुके गंगा जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

इंजी. रजत कुमार गुप्ता ने बताया कि यह उनकी पहली डाक कांवड़ यात्रा है। उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्र के सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि, अच्छी शिक्षा और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धर्म से जोड़ने के उद्देश्य से छात्रों को भी इस यात्रा में शामिल किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण व शिव भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस