3:40 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

पुष्प वर्षा कर शिव भक्त कांवरियों का किया स्वागत

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महाराणा प्रताप चौक बदायूँ पर पवित्र श्रावण मास के अन्तिम सोमवार को शिव भक्त कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही बिस्कुट और जल का भी वितरण किया गया । महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया”, वरिष्ठ नेता डॉ शैलेश पाठक व युवा नेता विश्व जीत गुप्ता ने भी शिव भक्त कांवरियो पर पुष्प बरसाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महासचिव रतन वीर सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह तोमर, क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसौदिया, क्षत्रिय शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह चंदेल, महासचिव रघुपाल सिंह, नगर सचिव मनोज चंदेल आदि की सहभागिता रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस