उझानी में राष्ट्रीय वैश्य एकता दल ने लगाया विशाल भंडारा।
उझानी (बदायूं) 23 अगस्त ।
उझानी-छतुईया रोड पर राष्ट्रीय वैश्य एकता दल एवं समस्त वैश्य परिवार उझानी के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में बड़ी संख्या में शिवभक्त श्रद्धालुओं और राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वैश्य समाज के लोगों ने सेवा भाव के साथ बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
आयोजन में वैश्य समाज की एकता, संगठन और सेवा भावना का संदेश देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि समाज की एकता और आपसी सहयोग से इस तरह के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक आदित्य गुप्ता, अध्यक्ष झिलमिल गुप्ता, उपाध्यक्ष मितांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता और सचिव राहुल गुप्ता सहित समस्त वैश्य परिवार का विशेष योगदान रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



