1:57 pm Sunday , 23 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी -कांवड़ लेकर आए श्रद्धालु की बाइक चोरी, केस दर्ज

उझानी -कांवड़ लेकर आए श्रद्धालु की बाइक चोरी, केस दर्ज।

उझानी-बदांयू 23 अगस्त।

उझानी थाना क्षेत्र के कछला गंगा घाट से कांवड़ लेने आए एक श्रद्धालु की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मंगली प्रसाद पुत्र नत्थू लाल निवासी ग्राम खंजनपुर खजनिया, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 20 अगस्त को कांवड़ लेने कछला आया था। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच वह अपनी बाइक को पुलिस चौकी कछला से कुछ दूरी पर खड़ी कर गंगा स्नान करने चला गया था। जब स्नान कर वापस लौटा तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कैलाश चंद्रा को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस