


उझानी में दावत खाकर लौट रहे 15 साल के किशोर पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर घायल।
उझानी (बदायूँ) 23 अगस्त ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला बाजार कला निवासी अमजद अली पुत्र छोटे ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 18 अगस्त की रात लगभग 8 बजे उसका छोटा भाई हसनैन (15 वर्ष) दिल्ली रोड स्थित गंगा टेंट हाउस (अम्बेडकर चौराहा) से दावत खाकर घर लौट रहा था।
आरोप है कि जैसे ही वह अम्बेडकर पार्क के पास पहुंचा, तभी उझानी निवासी ताहिर पुत्र नामालूम निवासी मो. किला खेड़ा, गुटैनी पुत्र अतलीम मो. बाजार कला, मुशर्रत पुत्र नामालूम मो. बाजार कला और फुरकान पुत्र अनवार मो. बाजार कला ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से सिर पर वार कर बुरी तरह मारपीट की। मारपीट में किशोर को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक उझानी को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



