उझानी में 18 वर्षीय युवती लापता, तीन युवकों पर अपहरण का आरोप


।
उझानी, बदायूं 23 अगस्त ।
उझानी कोतवाली क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने तीन युवकों पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री 12 अगस्त को घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
पीड़ित मां का आरोप है कि वह इस संबंध में तीन बार कोतवाली उझानी में प्रार्थना पत्र दे चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में जानकारी हुई कि उनकी बेटी को सहसवान थाना क्षेत्र के शहबाजपुर मोहल्ला निवासी नितिन पुत्र रामखिलाड़ी प्रजापति अपने साथ ले गया है।
तहरीर में पीड़िता की मां ने नितिन के साथ दो अन्य युवकों अंकित पुत्र राजेश और राहुल निवासी शहबाजपुर पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों के पास युवती के साथ की वीडियो भी है।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



