1:54 pm Sunday , 23 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में एक्सिस बैंक कर्मी की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

बदायूं में एक्सिस बैंक कर्मी की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज।

बदायूं 23 अगस्त।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शाखा के सामने खड़ी एक्सिस बैंक के कर्मचारी की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पुलिस परेड ग्राउंड के सामने पुराने डाकखाने वाली गली निवासी सुन्दरम शर्मा पुत्र कुलदीप कुमार शर्मा एक्सिस बैंक में कर्मचारी हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अगस्त को उन्होंने अपनी मोटर साइकिल शाम 6 बजे बैंक शाखा के सामने खड़ी की थी।

जब वह शाम 7.45 बजे शाखा से बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला।

पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस