1:10 pm Sunday , 23 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

बदांयू -घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

बदांयू 23 अगस्त।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गौरामई निवासी रफत अली पुत्र हैदर अली ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 20 अगस्त की शाम करीब वह अपने घर पर था। तभी गांव के ही सुभान पुत्र इब्राहिम, नन्हे पुत्र इब्राहिम और रेहाना पत्नी इब्राहिम उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उसके शरीर पर काफी चोटें आई हैं। जब उसकी भाभी ने शोर मचाया तो आरोपी उसे व उसकी भाभी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

पीड़ित ने बताया कि चोटिल होने के कारण वह अब तक इलाज करा रहा था, जिस कारण थाने आने में देरी हुई। पुलिस ने 22 अगस्त को तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष कादरचौक के आदेश पर जांच उपनिरीक्षक हरिओम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस