1:08 pm Sunday , 23 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -पानी के विवाद में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी, चार पर रिपोर्ट

बदांयू -पानी के विवाद में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी, चार पर रिपोर्ट।

बदांयू 23 अगस्त।

थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव जोरीनगला में घर के पानी के विवाद को लेकर एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जोरीनगला निवासी नन्ही पत्नी राजेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब 7 बजे घर के पानी को लेकर गांव के ही सौरव पुत्र वीरपाल, वीरपाल पुत्र ओमकार, माया पत्नी वीरपाल और विनोद पुत्र महीपाल से विवाद हो गया।

आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उसके साथ गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।

पीड़िता ने अगले दिन 22 अगस्त को थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी के आदेश पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना उपनिरीक्षक इंद्रवीर सिंह को सौंपी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस