उझानी-भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले – सुशासन और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे बाबूजी।
उझानी, बदायूं 21 अगस्त ।
नगर में शुक्रवार को राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भाजपा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी के नेतृत्व में कल्याण सिंह चौक स्थित बाबूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने कहा कि परम रामभक्त बाबूजी का संपूर्ण जीवन रामकाज, राष्ट्रनिष्ठा, सांस्कृतिक चेतना और लोक-कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी आदर्श है। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भाजपा नेत्री रानी सिंह पुंडीर ने कहा कि बाबूजी के साहसिक और ऐतिहासिक योगदान तथा सुशासन के प्रति उनकी अखंड प्रतिबद्धता को राष्ट्र युग-युगांतर तक स्मरण करेगा। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने राजनीति में मूल्यों और सिद्धांतों की जो मिसाल कायम की, वह आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबूजी अमर रहें के जयघोष के साथ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, पवन वार्ष्णेय, राजीव गोयल, राहुल शंखधार, विवेक राष्ट्रवादी, रेनू सिंह, करूणा सोलंकी, आशीष वार्ष्णेय, गोविंद मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



