3:28 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

बम बम भोले के जयकारों के साथ उझानी में होगा विशाल भण्डारे का आयोजन

बम बम भोले के जयकारों के साथ उझानी में होगा विशाल भण्डारे का आयोजन।

उझानी (बदायूँ) 21 अगस्त ।

सावन के पावन अवसर पर शिव भक्तों के लिए उझानी में 23 अगस्त 2026, दिन रविवार को विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

बिशाल भंडारे का आयोजन स्थान ई.डी.एस. सिनेप्लेक्स, बदांयू रोड उझानी पर
23 अगस्त दिन रविवार को आयोजित किया जाऐगा।

आयोजकों ने बताया कि इस विशाल भण्डारे में आप सभी शिव भक्तों का हार्दिक स्वागत है। बम बम भोले के नारों के साथ भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

इस पुनीत अवसर पर मुख्य रूप से मा. बी.एल. वर्मा जी (केन्द्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार) उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रभात राजपूत (चेयरमैन, केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार, बदायूँ), हर्षवर्धन राजपूत (नगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, उझानी), सचिन अग्रवाल (नगर अध्यक्ष, उझानी), अशोक कुमार गुप्ता जी,अरुण अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सचिन गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

आयोजक हर्षवर्धन राजपूत और सचिन अग्रवाल ने सभी नगर व क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस