1:47 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

श्रावण मास में जीएलसीएल सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा

श्रावण मास में जीएलसीएल सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा

उझानी-बदांयू 21 अगस्त।

रेलवे मार्ग स्थित गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को पावन श्रावण मास के उपलक्ष्य में भैया-बहनों ने कांवड़ यात्रा निकाली।

छोटे-छोटे बच्चे भगवा वस्त्रों में कांवड़ कंधे पर रखकर बैंड-बाजे के साथ चल रहे थे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। विद्यालय से शुरू हुई यात्रा के बाद बच्चों ने शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस