2:32 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

नशामुक्त भारत अभियान में युवाओं ने लिया नशा न करने का संकल्प

नशामुक्त भारत अभियान में युवाओं ने लिया नशा न करने का संकल्प।

उझानी-बदांयू 21 अगस्त।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर नशामुक्त भारत महाअभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें युवाओं ने नशा न करने का संकल्प लिया और “बीड़ी पीकर खांस रहा है, मौत के आगे नाच रहा है” जैसे नारों से जागरूक किया।

नरौरा सेवा केंद्र से आईं बीके पुष्पा बहन ने कहा कि नशा विवेक शक्ति और आत्मविश्वास को कमजोर कर देता है, इससे घर की खुशियां उजड़ती हैं।

विशिष्ट अतिथि देवनारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम मोहन शर्मा ने कहा कि माता-पिता बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ समय और संस्कार भी दें।

जिला स्काउट ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि नशामुक्त व्यक्ति केवल अपना नहीं, पूरे परिवार और राष्ट्र की दिशा बदलता है। युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, योग और राष्ट्र निर्माण में लगाएं।

इस दौरान बीके मीरा, रागिनी, अंजना, अंजू, अंबिका आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस