12:56 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

देवनागरी इंटर कॉलेज में छात्रों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

देवनागरी इंटर कॉलेज में छात्रों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ।

उझानी-बदांयू 21 अगस्त।

देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान से आईं बीके बहन रेखा, बीके बहन शालिनी, बीके बहन कविता और बीके बहन अंजलि ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, इसलिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

प्रधानाचार्य आरएम शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को संस्कारवान और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने आए हुए अतिथियों का आभार जताया।

विद्यालय के डायरेक्टर संकेत मोहन शर्मा ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका सबसे अहम है। सभी को खुद नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ ली।

विज्ञापन एक्सप्रेस