उझानी में बगैर मान्यता चल रहा अस्पताल, एमओआईसी से की शिकायत
उझानी-बदांयू 20 अगस्त।
नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे अवैध अस्पताल संचालन का मामला प्रकाश में आया है। बरी बाईपास स्थित भीम आश्रम के निकट लंबे समय से बिना रजिस्ट्रेशन के एक निजी अस्पताल संचालित होने का आरोप लगा है।
गणेश नगर कॉलोनी निवासी योगेश पाराशर पुत्र रामगोपाल पाराशर ने इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि बरी बाईपास पर रोड किनारे खुला यह अस्पताल बिना किसी वैध कागजात और मान्यता के चल रहा है। यहां अप्रशिक्षित लोगों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर आम जनमानस के जीवन से खिलवाड़ है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो अस्पताल को तत्काल सील कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध रूप से चल रहे स्वास्थ्य कारोबार पर रोक लग सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



