1:53 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – गर्मी में सर्दियों वाला नजारा, घने कोहरे से ढका शहर

उझानी: गर्मी में सर्दियों वाला नजारा, घने कोहरे से ढका शहर।

उझानी, बदायूं 20 अगस्त ।

सावन के महीने में जहां बरसात की उम्मीद की जाती है, वहीं बृहस्पतिवार सुबह उझानी और आसपास के इलाकों में सर्दियों जैसा घना कोहरा छा गया। सुबह से ही दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कोहरा सुबह करीब तीन बजे से शुरू हो गया था। दिन चढ़ने तक भी कोहरा पूरी तरह नहीं छटा। पेड़ों की पत्तियों और खेतों में खड़ी फसलों पर ओस की बूंदों की तरह कोहरा जमा दिखाई दिया। सड़कों, चौराहों और हाईवे पर भी धुंध के कारण आवागमन धीमा रहा।

आमतौर पर जुलाई-अगस्त में कोहरा देखने को नहीं मिलता। इस वजह से लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। कई लोगों ने कहा कि सावन में ऐसी ठंडक और कोहरा पहले कभी नहीं देखा।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि रात में तापमान में अचानक गिरावट और नमी के कारण यह स्थानीय स्तर का कोहरा बना होगा। कृषि के लिहाज से फसलों पर पड़ी नमी किसानों के लिए राहत मानी जा रही है, लेकिन सुबह के समय स्कूल और दफ्तर जाने वालों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस