3:09 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली भव्य बाइक रैली, ‘अवंतीबाई अमर रहें’ के नारों से गूंजा शहर

उझानी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली भव्य बाइक रैली, ‘अवंतीबाई अमर रहें’ के नारों से गूंजा शहर

।

उझानी-बदांयू 19 अगस्त ।

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को उझानी में देशभक्ति और स्वाभिमान का नजारा देखने को मिला। हरवंश लोधी के नेतृत्व में अवंतीबाई के अनुयायियों ने आंबेडकर पार्क से एक विशाल बाइक रैली निकाली, जो नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास स्थित अवंतीबाई चौक पहुंची।

रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा, महिलाएं और वरिष्ठ कार्यकर्ता बाइकों पर तिरंगा और अवंतीबाई के चित्र लगाकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘अवंतीबाई अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।

अवंतीबाई चौक पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं ने वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान हरवंश लोधी ने रानी अवंतीबाई के जीवन, संघर्ष और 1857 की क्रांति में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई ने अन्याय के खिलाफ जिस साहस का परिचय दिया, वह आज भी हर देशवासी के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में मोरसिंह लोधी, अभिषेक लोधी, सहदेव लोधी, सोनू लोधी, अंकित लोधी, अजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वीरांगना के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

रैली के आयोजन से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.