उझानी: बाईपास से रेलवे स्टेशन तक तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा शहर।
चेयरमैन पूनम अग्रवाल की पहल।
पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर लगवाए पोल के निशान।
उझानी-बदांयू 19 अगस्त।
आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर पालिका उझानी शहर को भव्य रूप देने जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष माननीया पूनम अग्रवाल के निर्देश पर अब बाईपास से लेकर रेलवे स्टेशन तक का पूरा मार्ग तिरंगा लाइटों से सजाया जाएगा।
पालिका द्वारा विशेष आकर्षक तिरंगा लाइटें मंगाई गई हैं। इन लाइटों से रात में पूरा शहर तिरंगे के रंगों में नहाया हुआ नजर आएगा। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि देशभक्ति का माहौल भी बनेगा।
बुधवार को इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय विमल कृष्ण अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाईपास से रेलवे स्टेशन तक उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां तिरंगा लाइट के पोल लगाए जाने हैं। मौके पर ही उन्होंने पोल लगाने की जगहों को चिन्हित कर निशान लगवाए।
इस दौरान पालिका कर्मियों को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और तय समय में इसे पूरा किया जाए।
नगर पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि “हमारा उद्देश्य उझानी को एक आदर्श और सुंदर नगर बनाना है। तिरंगा लाइटों से सजा यह मार्ग शहर की पहचान बनेगा। इससे आने-जाने वाले लोगों को भी गर्व महसूस होगा।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि तिरंगे की रोशनी से जगमगाता शहर देखने में बेहद भव्य लगेगा और इससे शहर की छवि भी निखरेगी।
पालिका प्रशासन का कहना है कि बहुत जल्द लाइटें लगाकर इस पूरे मार्ग को प्रकाश से भर दिया जाएगा। इस मौके पर ईओ मणी जी सैनी, सभासद रामप्रवेश यादव,नीरज माहेश्वरी, अनिल कुमार माहेश्वरी सहित पालिका का स्टाफ मौजूद रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



